सिख बस ड्राइवर की पगड़ी खींचकर पट्टे से माराः रायपुर SSP ने 2 कांस्टेबलों को किया सस्पेंड, सोते समय घसीटकर थाने लाए, फिर जेल भेजा था

राजधानी रायपुर में एक सिख बस ड्राइवर के साथ पगड़ी खींचकर मारपीट हुई है। इस मामले में रायपुर SSP संतोष कुमार सिंह ने दो कांस्टेबलों को सस्पेंड किया है। इन पुलिसकर्मियों ने रात में बस स्टैंड में सोते हुए ड्राइवर को उठाकर गाली-गलौज की। फिर उसे जबरन थाने लाकर बेरहमी से पट्टों से पीटा, मन शांत नही हुआ तो उसे अगले दिन जेल भी भेज दिया। इस घटना के बाद बस ड्राइवर संघ समेत सिख समाज में बड़ी नाराजगी थी।

बस ड्राइवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना 8-9 जून दरमियानी रात की है। वह महिंद्रा ट्रेवल्स में ड्राइविंग का काम करता है। ड्यूटी से वापस आकर वह बस स्टैंड के बरामदे में सो रहा था। तभी ड्यूटी में तैनात टिकरापारा थाना के दो कांस्टेबल चंद्रभान भदोरिया और सुरजीत सिंह सेंगर वहां पहुंचे। उन्होंने बहादुर सिंह को डंडे से छूते हुए यहां क्यों सो रहा है कहा। बहादुर ने बताया कि वह यहीं पर सोता है।

बहसबाजी होने पर पगड़ी खींचकर पीटा

इसके बाद बहादुर ने उन्हें दुर्व्यवहार करने से मना किया। इस बात से दोनों कांस्टेबल भड़क गए। वे बहसबाजी के बाद पहले पगड़ी फिर बाल खींचकर मारपीट करने लगे। वे बहादुर को घसीटते हुए बस स्टैंड से थाने ले गए। फिर वहां पर पट्टे से उसे बुरी तरह मारा। इस मारपीट में बहादुर के शरीर में कई जगह चोट के निशान भी आ गए।

पुलिसकर्मियों का मन शांत नहीं हुआ तो उन्होंने बहादुर को अगले दिन प्रतिबन्धात्मक धारा में जेल भेज दिया। जेल से जमानत लेकर जब बहादुर वापस आया तो उसने इसकी जानकारी बस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और सिख समाज को दी।

कलेक्टर से शिकायत, एसएसपी ने किया सस्पेंड

इस मामले के सामने आने के बाद बस कर्मचारी संघ ने घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। तो वही दूसरी ओर सिख समाज ने भी दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों समेत रायपुर कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। इस घटना के बाद रायपुर एसएसपी ने टिकरापारा थाने के कांस्टेबल चंद्रभान भदोरिया और सुरजीत सिंह सेंगर को सस्पेंड कर दिया।

  • Related Posts

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    आकाश दत्त मिश्रा से साभार बिलासपुर। पिछले दो दिनों से बिलासप्र में लगातार हो रही मू्सलाधार बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं। लिंगियाडीह क्षेत्र भी…

    Continue reading
    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स एसोसिएशन (CCEA) की ओर से एवं श्री सीमेंट कंपनी की ओर से बिलासपुर के सेंदरी रोड स्थित हरिहर ऑक्सीजोन परिसर के मंदिर प्रांगण एवं परिसर के अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं