आकाश दत्त मिश्रा से साभार
बिलासपुर। पिछले दो दिनों से बिलासप्र में लगातार हो रही मू्सलाधार बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं। लिंगियाडीह क्षेत्र भी बारिश से बरी तरह प्ररभावेत रहा। इसी बीच लोयोला रोड स्थित जीटी ईडेन कोर्ट रेसिडेंशियल सहकारी समिति मर्यादित ने स्थानीय पार्षद जय वाधवानी और उनके साथ आए 4-5 अज्ञात व्यक्तियों पर जल निकासी के नाम पर बिना अनमति सोसायटी की बाउंडी वॉल तोडने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर समिति ने नगर निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, जोन र्कामिश्नर तथा थाना प्रभारी सरकंडा को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवार्ड की मांग की है
शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई की सुबह लगभग 9:30 बजे, जब तेज बारिश हो रही थी उसी दौरान पार्षद जय वाधवानी अपने साथ 4- 5 अज्ञात लोगों के साथ सोसायटी पहंचे और बेना सोसायटी प्रबंधन या समिति की अनुमति लिए बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। समिति का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना, प्रशासनिक अनुमति अथवा वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए की गई, जो पूरी तरह मनमानी और अवैध है।

समिति का कहना है कि बाउंड्री वॉल ट्रटने के बाद बाहरी क्षेत्र का भारी मात्रा में बारिश का पानी सीधे सोसायटी परिसर में घुस गया जिससे पूरे कंपस में जलभराव की स्थिति बन गर्ड। पानी भरने से सोसायटी के इलेक्टरिकल रूम. लिफ्ट, गैस बैंक और आर.ओ. फिल्टर प्लांट पानी में डब गए। इससे न केवल लाखों रुपये की संपत्ति को न्कसान पहंचा है, बल्कि बिजली और गैस से जूड़े उपकरणों के जलमग्न होने के कारण निवासियों के जीवन पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
शिकायत में कहा गया है कि डस घटना के कारण सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हई है। बाउंडरी वॉल ट्रटने से परिसर की सरक्षा भी भंग हो गई है, जिससे रहवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
सोसायटी ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि यदि इस घटना के कारण भविष्य में किसी निवासी, किसी फ्लैट, सोसायटी की संपत्तिया अन्य इंफ्रा्र्रक्चर को कोई नुकसान, ुर्घटना या जनहानि होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पार्षद जय वाधवानी की होगी।
समिति ने नगर निगम आयूक्त से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हए पार्षद जय वाधवानी एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उचित काननी कार्रवाई करने, हुए नुकसान क आकलन कराने तथा सोसायटी की सरक्ष सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, जोन कामिश्नर तथा थाना प्रभारी सरकंडा को भी भेजी गई है।




