चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

हमेशा चर्चा में रहने वाले सरगुज़ा संभाग के दबंग आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को सरगुजा संभाग में बेहतरीन काम करने के लिए 76वें गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हर्षोल्लास के वातावरण में रंजीत गुप्ता ने कहा कि “आप सभी के सहयोग से सरगुजा संभाग में बेहतरीन काम करने का अवसर मिला यह प्रशस्ति पत्र आप सभी के सहयोग से प्रदान हुआ है सभी को दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

सदैव चर्चा में बने रहने वाले रंजीत कुमार अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह ताबड़तोड़ तलाशी अभियान हो अथवा बड़े से बड़े लोग उनसे बचना लगभग असंभव है।

फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं

हालांकि वह अभी उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत पर हैं जिसमें उन्हें पुलिस गिरफ्तार तो कर सकती है लेकिन मुचलके पर तत्काल उन्हें छोड़ना भी पड़ेगा।

14 नवंबर 2024 की है FIR

दिनांक 14 नवंबर 2024 को दर्ज हुई FIR में निचली अदालत ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया था।

पूर्व में भी रहे हैं चर्चा में

एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के ऊपर ऐसे आरोप लगना तो आम बात है। अपने रामानुजगंज के आलीशान निवास को छोड़ उड़नदस्ते में लगातार छापेमारी करना सच में कोई साधारण बात नहीं। लोग तो ऐसे ही आरोप लगाते रहते हैं कि साहब डरा धमकाकर पैसे ऐंठ लेते हैं और न देने पर झूठा प्रकरण बनाकर जेल भेज देते हैं। लेकिन सत्यनाद ऐसी बातों की पुष्टि नहीं करता किंतु एक प्रश्न अवश्य है कि FIR के लगभग ढाई माह पश्चात भी पुलिस की कार्यवाही क्या किसी दबाव में कमजोर है??

  • Related Posts

    पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ लिव इन में रहना भारी पड़ा पुलिस कांस्टेबल को, झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को उचित माना

    झारखंड हाईकोर्ट ने एक पुलिस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को सही ठहराया है, जो शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। न्यायालय ने कहा कि एक…

    Continue reading
    मुस्लिम जो नहीं देख सकते मुहर्रम जुलूस में बजते ढोल वे घर बैठें: मद्रास हाई कोर्ट ने ‘तौहीद जमात’ के कट्टरपंथ के आगे घुटने टेकने पर प्रशासन को भी फटकारा

    मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के इरवाडी शहर में ढोल, संगीत और कुथिराई पंचा (रथ यात्रा) के साथ मुहर्रम समारोह आयोजित करने की इजाजत दी। कोर्ट ने इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं