PM के योग कार्यक्रम श्रीनगर में: बारिश की वजह से डल झील की जगह हॉल में हो रहा; “योग केवल विद्या नहीं विज्ञान है”: मोदी

आज 10वां योग दिवस है। प्रधानमंत्री श्रीनगर में योग कर रहे हैं। यह कार्यक्रम डल के किनारे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। पहले कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे होना था जो करीब 8 बजे शुरू हो पाया। ओपन एरिया में होता तो इसमें 7 हजार लोगों को शामिल होना था, लेकिन हॉल में शिफ्ट होने के कारण सिर्फ 50 लोग शामिल हुए।

इस मौके पर PM ने कहा- योग की यात्रा लगातार जारी है। आज दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है। ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसका निदान भी योग में ही है।

2014 में संयुक्त राष्ट्रने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।
PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति 2020 लागू: पुलिस भर्ती में स्थानीय को 5 वर्ष की छूट के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में अब स्थानीय युवाओं को 5 साल की छूट मिलेगी, राष्र्रीय शिक्षा नीति-2020 प्रदश में पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है, 47 हजार 90 आवासहीन…

    Continue reading
    खौफनाक घटना: पश्चिम बंगाल के कमरहाटी में फिर महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया;हमले के पीछे टीएमसी के गुंडे हैं भाजपा का आरोप

    पश्चिम बंगाल के कमरहाटी में एक महिला की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। महिला को दो व्यक्तियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं