3 महीने में बंद होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’: कपिल के अनाउंसमेंट से टीम को लगा सदमा, अगस्त में आएगा नया सीजन.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल कहते हैं कि ‘यह आखिरी एपिसोड है’। यह सुनकर पूरी टीम हक्की-बक्की रह जाती है। इसी वीडियो में पहले सीजन के एपिसोड के कुछ क्लिप्स भी हैं। सूत्रों की मानें तो दूसरे सीजन का पहला एपिसोड अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।

कपिल शर्मा ने किया यह वादा
सीजन 2 को लेकर कपिल शर्मा कहते हैं, ‘शो का पहला सीजन कमाल का रहा है। इस सीजन में कई चीजें ऐसी थी, जो पहली बार हुई थीं। इस शो के लिए नेटफ्लिक्स के साथ कोलाब्रेट करना काफी बेहतरीन रहा। हम वादा करते हैं कि दर्शकों को दूसरे सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कराया जाएगा।

22 जून को पहला सीजन खत्म हो जाएगा
बता दें, इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत हुई थी। इसका पहला एपिसोड 30 मार्च को आया था।
पहले सीजन में आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, अमेरिकन सिंगर एड शीरन, विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल और वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट समेत कई सेलिब्रिटी नजर आ चुके हैं। इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी शो में नजर आए थे। 22 जून को शो के पहले सीजन खत्म हो जाएगा। आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

  • Related Posts

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    आकाश दत्त मिश्रा से साभार बिलासपुर। पिछले दो दिनों से बिलासप्र में लगातार हो रही मू्सलाधार बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं। लिंगियाडीह क्षेत्र भी…

    Continue reading
    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स एसोसिएशन (CCEA) की ओर से एवं श्री सीमेंट कंपनी की ओर से बिलासपुर के सेंदरी रोड स्थित हरिहर ऑक्सीजोन परिसर के मंदिर प्रांगण एवं परिसर के अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं