चाकूबाजी: थम नहीं रहा बिलासपुर में अपराध। छट्ठी कार्यक्रम में आए युवक को मारा चाकू।

बिलासपुर जिले में रविवार की रात छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने आए एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ हो गया। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसियों के विवाद में समझाइश देने पर आए युवक पर रॉड से वार कर दिया गया। दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर और सरकंडा थाना क्षेतर की है।

भेड़ीमुड़ा निवासी सावन कश्यप ने बताया कि, वो रविवार को करैहापारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। देर शाम वह मोहल्ले के किराना दुकान की तरफ गया था। तभी वहां पर अनजान युवक आया और उसके साथ बिना वजह गाली गलौज करने लगा। मना करने पर विवाद करने लगा।

चाकू निकालकर दौड़ाकर मारा, युवक घायल
इस दौरान बदमाश युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया। जिसे देखकर सावन भागने लगा। तब बदमाश ने दौडाकर उसके पीठ में चाकू घोंप दिया। जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, घायल सावन को इलाज के लिए पहले रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया।
घायल युवक को नहीं मिला एंबुलेंस
रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक का प्राथमिक इलाज किया गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिम्स भेज दिया गया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में युवक को एंबुलेंस नहीं मिला। जिस कारण पुलिसकर्मियों ने 1 12 की गाड़ी से उसे सिम्स ले जाकर भर्ती कराया।

  • Related Posts

    पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ लिव इन में रहना भारी पड़ा पुलिस कांस्टेबल को, झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को उचित माना

    झारखंड हाईकोर्ट ने एक पुलिस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को सही ठहराया है, जो शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। न्यायालय ने कहा कि एक…

    Continue reading
    ‘सर तन से जुदा’ की नारेबाजी वाले हो गए बरी:  कन्हैयालाल का परिवार आज भी फैसले की प्रतीक्षा में, नूपुर शर्मा पर भी खतरा; कैसी व्यवस्था??

    राजस्थान में जून की भयानक गर्मी थी। इस बीच नूपुर शर्मा द्वारा इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को मुद्दा बनाकर देश को झुलसाने की कोशिश की जा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं