गौमांस पर बवाल: विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौमांस काटते रंगे हाथ पकड़ा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को गाय मांस काटने को लेकर जमकर बवाल हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक परिवार के लोगों को मांस काटते रंगे हाथों पकड़ा। वहीं परिवार ने मरे हुए गाय को काटने का दावा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मांस को जब्त कर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा प्रखंड के खंड अध्यक्ष आकाश साहू को पता चला कि ग्राम टाड़ा में एक परिवार के लोग गाय को काटकर उसका मांस निकाल रहे हैं। इसकी जानकारी उसने संघ के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद संघ के विनय गुप्ता राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांव पहुंच गए।

100 रुपए किलो बेचते हैं गाय का मांस
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा घर के बाहर हंगामा करने पर परिवार की महिलाएं भी आ गईं। वह भी लोग विरोध करने लगी। उनका कहना था कि मरे हुए गाय को काट कर मांस निकाल रहे हैं। इस दौरान यह भी बताया गया कि गाय के मांस को 100 रुपए किलो में बेचते हैं।

पुलिस को बुलाया और केस दर्ज करने की मांग
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पदाधिकारियों ने गाय काट कर मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ लिव इन में रहना भारी पड़ा पुलिस कांस्टेबल को, झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को उचित माना

    झारखंड हाईकोर्ट ने एक पुलिस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को सही ठहराया है, जो शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। न्यायालय ने कहा कि एक…

    Continue reading
    मुस्लिम जो नहीं देख सकते मुहर्रम जुलूस में बजते ढोल वे घर बैठें: मद्रास हाई कोर्ट ने ‘तौहीद जमात’ के कट्टरपंथ के आगे घुटने टेकने पर प्रशासन को भी फटकारा

    मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के इरवाडी शहर में ढोल, संगीत और कुथिराई पंचा (रथ यात्रा) के साथ मुहर्रम समारोह आयोजित करने की इजाजत दी। कोर्ट ने इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    पार्षद जय वाधवानी की मनमानी?? ईडन कोर्ट की तोड़ी बाउंड्री, भरा पानी: रहवासियों का आरोप

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं