भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में मोदी-राजनाथ: लोग बोले- 5 साल पूरा करने से पहले ही बाहर किया…जानिए सच्चाई

क्या पीएम मोदी एक्टिव राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं ? ये सवाल हम नहीं उठा रहे बल्कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इशारों-इशारों में ऐसा कह रहे हैं। दरअसल, यह पूरा मामला पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाजपा मार्गदर्शक मंडल में शामिल होने के बाद उठा है।

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के इस स्क्रीनशॉट पर नरेंद्र मोदी और सीनियर भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो दिखाई देती है। फोटो के ऊपर लिखा है – मार्गदर्शक मंडल।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निगार परवीन नाम की वेरिफाइड यूजर ने लिखा- स्वागत नहीं करोगे मोदी जी? भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए हैं। जल्द ही पूर्व भी हो जाएंगे?
देखें ट्वीट:

कांग्रेस नेता प्रशांत कनोजिया ने भी इस घटनाक्रम पर ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा ने अपने आधिकारिक मार्गदर्शक मंडल में मोदी और राजनाथ सिं को शामिल किया। आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ मार्गदर्शक मंडल में अब चार लोग हैं। पांच साल पूरे करने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखाना शुरू।

देखें ट्वीट:

क्या है वायरल दावे की सच्चाई ?
वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट के प्रेस रिलीज सेक्शन को स्कैन किया। साथ ही गूगल पर ओपन सर्च की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की, कि क्या पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाल फिलहाल में मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है या ये पहले से इसका हिस्सा रहे हैं।
पड़ताल के दौरान हमें भारतीय जनता पार्टी की एक प्रेस रिलीज मिली। 26-08-2014 की प्रेस रिलीज में लिखा था- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी ने पार्टी की गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु निम्न वरिष्ठ नेताओं की मार्गदर्शक मण्डल के नाते नियुक्ति की है: श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री नरेन्द्र भाई मोदी, श्री लालकृष्ण आडवानी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, श्री राजनाथ सिंह।

देखें स्क्रीनशॉट

जांच के दौरान हमें इंडिया टुडे का एक ट्वीट भी मिला। 26 अगस्त 2014 को किए गए इस ट्वीट में लिखा था- बीजेपी संसदीय बोर्ड के मार्गदर्शक मंडल में नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह शामिल किए गए।

देखें ट्वीट:

स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह मार्गदर्शक मंडल में अभी नहीं बल्कि साल 2014 से शामिल हैं। ऐसे में ये दावा कि दोनों नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में इसलिए शामिल किया गया ताकि एक्टिव राजनीति से बाहर किया जा सके पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

  • Related Posts

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    हमेशा चर्चा में रहने वाले सरगुज़ा संभाग के दबंग आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को सरगुजा संभाग में बेहतरीन काम करने के लिए 76वें गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के…

    Continue reading
    नई शिक्षा नीति 2020 लागू: पुलिस भर्ती में स्थानीय को 5 वर्ष की छूट के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में अब स्थानीय युवाओं को 5 साल की छूट मिलेगी, राष्र्रीय शिक्षा नीति-2020 प्रदश में पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है, 47 हजार 90 आवासहीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    CCEA ने किया वृहद वृक्षारोपण

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 की भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार, अमरजीत दुआ बोले – वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के पक्ष में है माहौल

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    चर्चित आबकारी सहायक जिला अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    No ReNeet: NEET 2024 नहीं होगी रद्द: सुप्रीम कोर्ट, कहा सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं

    No ReNeet: NEET 2024 नहीं होगी रद्द: सुप्रीम कोर्ट, कहा सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं