विदेशी बैंक की शोध रिपोर्ट का खोट आया सामने: साल भर में 4.7 करोड़ नौकरियाँ बढ़ी, रोजगार वृद्धि दर हुई दोगुनी: RBI ने जारी किए आँकड़े,

भारत की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2023-24 में 4.7 करोड़ रोजगार के नए अवसर बने हैं। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट से सामने आई है। देश में काम करने वालों की संख्या अब 64 करोड़ को पार कर गई है। भारत बीते कुछ वर्षों में 2 करोड़ रोजगार औसतन पैदा करने में सफल रहा है। इस जानकारी से सिटीबैंक की उस हालिया रिपोर्ट पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं जिसमें कहा गया था कि भारत अपनी 7% की वृद्धि दर से भी जरूरत भर रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा।

RBI की रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2023-24 के बीच भारत में 4,66,59,221 रोजगार पैदा हुए। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश में रोजगार बढ़ कर 64.33 करोड़ हो गए। यह 2022-23 के दौरान 59.66 करोड़ थीं। यानी इनमें 2023-24 के बीच लगभग 6% की वृद्धि हुई।

RBI द्वारा दिया गया यह आँकड़ा अनंतिम है। यह जानकारी RBI की KLEMS डाटा रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट में 2023-24 के अलावा पिछले वर्षों में पैदा हुए रोजगार का आँकड़ा भी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2017-18 के बाद रोजगार जारी होने में तेजी आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 से लेकर 2021-22 के बीच देश में लगभग 8 करोड़ से अधिक रोजगार पैदा हुए हैं। यानी इस दौरान देश में औसतन हर साल 2 करोड़ से रोजगार लोगों को मिले हैं। यह इसलिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस दौरान कोविड महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका लगा था।

सिटीबैंक रिपोर्ट का दावा फेल
भारत में रोजगार के संबंध में आई यह जानकारी हाल ही में आई सिटीबैंक समूह की एक रिपोर्ट के दावों को नकारती है। सिटीबैंक समूह ने हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत आने वाले वर्षों में अपनी जनसंख्या के लिए जरूरी रोजगार पैदा नहीं कर सकेगा। सिटीबैंक की इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में 7% वृद्धि दर होने के बाद भी जरूरी रोजगार के अवसर पैदा नहीं होंगे।

सिटीबैंक का कहना है कि भारत को औसतन हर वर्ष 1.2 करोड़ रोजगार पैदा करने होंगे ताकि हर वर्ष रोजगार के बाजार में उतने वाले नए लोग रोजगार पा सकें। सिटीबैंक का अनुमान है कि भारत यदि 7% से बढ़ता है तो हर वर्ष 80-90 लाख रोजगार ही पैदा कर पाएगा। सिटीबैंक ने इसके अलावा भारत में रोजगार के तरीके पर भी प्रश्न खड़े किए थे।

अब RBI द्वारा सामने रखे गए आँकड़ों से साफ़ हो गया है कि भारत लगातार हर साल औसतन 2 करोड़ रोजगार पैदा करने में सक्षम है। उसने ऐसा लगातार कई वर्षों तक वैश्विक महामारी और मंदी के समय में भी कर दिखाया है। ऐसे में सिटीबैंक का अनुमान सही नहीं दिखता है।

  • Related Posts

    वित्तीय साक्षरता में नागरिकों को किया जागरूक

    भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से संचालित वित्तीय साक्षरता परियोजना कार्यक्रम समर्पित संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग के बारे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कौन है ये ‘सत्ता-परिवर्तन का मास्टर’: किर्गिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश… डोनाल्ड की ‘लू’ में एक-एक कर जलते जा रहे देश, बीच चुनाव में पहुँच गया था चेन्नई

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    कैसे होंगे भारत के हालात? बांग्लादेश जैसी स्थिति फिलहाल नहीं

    No ReNeet: NEET 2024 नहीं होगी रद्द: सुप्रीम कोर्ट, कहा सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं

    No ReNeet: NEET 2024 नहीं होगी रद्द: सुप्रीम कोर्ट, कहा सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं

    रोटरी रॉयल बिलासपुर का छठा इंस्टालेशन (शपथ ग्रहण) संपन्न

    रोटरी रॉयल बिलासपुर का छठा इंस्टालेशन (शपथ ग्रहण) संपन्न

    डेटा खपत के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी बनी JIO

    डेटा खपत के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी बनी JIO

    पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ लिव इन में रहना भारी पड़ा पुलिस कांस्टेबल को, झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को उचित माना

    पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ लिव इन में रहना भारी पड़ा पुलिस कांस्टेबल को, झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को उचित माना